बड़ी खबर: तहसीलदारों का आंदोलन समाप्त, आज से फिर शुरू होगा नियमित राजस्व कार्य
रायपुर। सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के विरोध और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहे तहसीलदरों का आंदोलन खत्म हो गया है। आज याने 4 जून से अब प्रदेश के 500 से ज्यादा तहसीलदार अपने-अपने काम पर लौट जाएंगे।
बता दें कि तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के दो आरोपियों ने आज सरेंडर किया था, जिसके बाद से लगातार चर्चा थी कि अब तहसीलदार अपना आंदोलन खत्म कर लेंगे और यही हुआ। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तहसीलदारों ने अपना आंदोलन खत्म कर लिया है।
मालूम हो कि सरगुजा जिले के नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई के विरोध में रायपुर से लेकर प्रदेशभर के तहसीलदारों ने हड़ताल का आयोजन किया था। तहसीलदारों ने काम काज बंद कर विधायक व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल शुरू किया था। हड़ताल की वजह से प्रदेश में तहसील कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप था और लोगों को राजस्व कामकाज के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब तहसीलदारों की हड़ताल खत्म होने से कल से फिर से तहसील कार्यालयों में काम काज शुरू हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, विधायक रामकुमार टोप्पो ने आरोप लगाया था कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने उनकी चचेरी बहन से अभद्रता की थी। वहीँ तहसीलदार तुषार मानिक ने आरोप लगाया था कि उनकी बहन के साथ अभद्रता नहीं की गई थी, बल्कि विधायक व उनके समर्थकों ने उनकी पिटाई की थी। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर FIR की गई थी। इस घटना के बाद राज्य के सभी तहसीलदार एकजुट हुए और कामकाज बंद कर विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दूसरी तरफ विधायक समर्थकों ने भी नायब तहसील को हटाने की मांग की थी।