राजधानी में जल संकट की चेतावनी: 11 जून को 42 ओवरहेड टैंकों से नहीं मिलेगा पानी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

nal
रायपुर| छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडरों के संधारण एवं अंडरग्राउंड केबल जोड़ने का कार्य किए जाने के कारण 11 जून 2026 को राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े 42 जलागारों में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10 पोल स्ट्रक्चर के बीच भूमिगत केबल बिछाकर उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 जून को 33 केवी लाइन, इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे, जिससे जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।
डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वीरान बाजार, देवेन्द्र नगर और संजय नगर ओवरहेड टैंकों से जुड़े क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति बंद रहेगी।
विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में 11 जून की सुबह नियमित जलप्रदाय किया जाएगा, लेकिन शाम को पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। हालांकि, 12 जून की सुबह से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।
जल विभाग ने नागरिकों से आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण करने की अपील की है। वहीं, शहर के अन्य जलागारों और पावर पंपों से जलापूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी।

रीसेंट पोस्ट्स