चिटफंड कंपनी का फर्जीवाड़ा उजागर, पैसा दोगुना करने का झांसा देने वाले दो डायरेक्टर गिरफ्तार
सूरजपुर। पीएससीएल चिटफंड घोटाले में सूरजपुर पुलिस ने दो डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। दोनों डायरेक्टर धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में कवर्धा जिला जेल में बंद थ। सूरजरपूर पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर सूरजपुर लाई और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने रकम दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से रुपये ठगने की बात स्वीकार की है।
धोखाधड़ी व रकम दोागुना करने झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा हजम करने वाले चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीएसीएल कंपनी के आरोपी डायरेक्टर के द्वारा पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर लोगों से रकम जमा कराया था, मैच्यूरिटी अवधि पूर्ण होने पर भी पैसा वापस नहीं कर धोखाधड़ी किया था। निवेशकों की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120बी भादसं., 4, 5, 6 ईनामी चिटफंड धन परिचालन स्किम पाबंदी अधिनियम 1978, पीडीआई एक्ट अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत एफआईआर दर्ज किया था।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने चिटफण्ड के प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने पुलिस टीम को निर्देश जारीर किया था। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि फर्जीवाड़ा से जुड़े पीएसीएल कंपनी के डायरेक्टर जिला जेल कवर्धा में है जिसके बाद पुलिस टीम ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर कंपनी के डायरेक्टर आरोपी गुरजंट सिंह गिल उर्फ गुरजन सिंह पिता स्व. तेजा सिंह गिल उम्र 82 वर्ष निवासी मकान नंबर 2117 फेस 7 एसएएस नगर थाना सेक्टर 71 मटौर (मोहाली) जिला मोहाली पंजाब एवं गुरूनाम सिंह पिता स्व. हरि सिंह उम्र 77 वर्ष निवासी मकान नंबर 05 जसरा, थाना चम्कौर साहब जिला रूपनगर (रोपड) पंजाब को पुलिस सूरजपुर लेकर आई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कंपनी के अन्य डायरेक्टर के साथ मिलकर निवेशकों को राशि डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने इससे पहले कंपनी के 6 अन्य डायरेक्टर, निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह और जोगेन्दर टाईगर, गुरमीत सिंह व सुब्रत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।