छत्तीसगढ़ में मेगा भर्ती अभियान: 3600 पदों पर वैकेंसी, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें वेतन

jobs

कवर्धा-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा-बेमेतरा जिला के युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। जिले में 17 और 18 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 17 जून को कवर्धा में 2000 पदों पर भर्ती और बेमेतरा में 1600 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होगा। नीचे पढ़े पूरी डिटेल्स…

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 17 जून 2026 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 04 बजे तक वीर सावरकर भवन, कवर्धा में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 20 या अधिक विभिन्न सेक्टरों के नियोजकों द्वारा लगभग 2000 पदों (तकनीकी/गैर तकनीकी) की पूर्ति की जाएगी। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक व तकनीकी योग्यता, आयु न्यूनतम 18 वर्ष, वेतन 8000 से 25000 है|

रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार मेला का अवलोकन कर सकते है। इच्छुक आवदेकों को रोजगार मेला में सम्मिलित होने के पूर्व रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन उपरान्त रोजगार मेला 17 जून 2026 को अपने समस्त प्रमाण पत्रों मय छायाप्रतियों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 18 जून गुरुवार को शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा 1600 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य नियोजकों (निजी संस्थानों) एवं रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। मेले में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति निजी क्षेत्र की संस्थाओं में की जाएगी। पदों, कार्यों, वेतनमान तथा अन्य सेवा शर्तों संबंधी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी मेले में उपस्थित संबंधित नियोजक अथवा उनके प्रतिनिधियों से प्राप्त कर सकेंगे।

रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन स्थल पर उपस्थित हों।