Google Analytics —— Meta Pixel

PAYTM अपडेट कराने का झांसा देकर स्टील कारोबारी के खाते से 7 लाख की ठगी

PAY TM

रायपुर। ओडिशा के एक स्टील कारोबारी से राजधानी में पौने 7 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। कारोबारी को पेटीएम कंपनी के नाम से कॉल आया। उन्होंने पेटीएम को अपडेट कराने का झांसा दिया। फिर उनसे बैंक में लिंक फोन नंबर पूछा गया। उन्होंने ठग को फोन नंबर बता दिया। उनका फोन तुरंत हैंक हो गया। उसके बाद 7 बार में उनके खाते से पौने 7 लाख रुपए निकाल लिया गया। उनके मोबाइल पर लगातार ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। तब उन्हें ठगी का पता चला। उसके बाद उन्होंने बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया। फिर तुरंत अपना खाता ब्लॉक करा दिए। उसके बाद डीडी नगर थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को ठगी का केस दर्ज कर लिया। डीडी नगर पुलिस ने बताया के मूलत: ओडिशा तन्मय मोहंती का स्टील का कारोबार है। उनकी बेटी सुंदर नगर में रहती हैं। रायपुर में पढ़ाई करती हैं। वे अक्सर अपनी बेटी से मिलने के लिए रायपुर आते हैं। वे गुरुवार को अपनी बेटी से मिलने रायपुर आए थे। सुंदर नगर के मकान में थे। शनिवार को उनके पास पेटीएम कंपनी के नाम से कॉल आया। उन्हें झांसा दिया गया है कि क्या उनका पेटीएम अपडेट करना है। उन्होंने कहा कि करना है। ठग ने कहा कि इसके लिए उन्हें बैंक आने से आवश्यकता नहीं है। कुछ जानकारी देने से उनका पेटीएम अपडेट हो जाएगा। उनसे बैंक से लिंक फोन नंबर मांगा गया। उन्होंने फोन नंबर बता दिया। उसके बाद उनका फोन हैक हो गया। फिर खाते से पैसा निकला शुरू हो गया। सात बार में खाते से 6.73 लाख रुपए निकाल लिया गया। ट्रांजेक्शन का मैसेज देखकर वे हड़बड़ा गए। उन्होंने तुरंत अपना खाता ब्लॉक कराया। बैंक से उन्होंने ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी है। पुलिस ने ट्रांजेक्शन रोकने के लिए मेल किया है, लेकिन कारोबारी का पैसा वापस नहीं आया है।