तिहरे हत्याकांड के बाद तनाव: भाजपा नेता समेत जिंदा जलाकर 3 लोगों की हत्या, क्षेत्र में धारा 163 लागू, भारी पुलिस बल तैनात

aag

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना में बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह को उनकी गाड़ी के अंदर ही पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। साथ ही दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हिंसक घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। ‘जघन्य घटनाकांड’ के बाद शांतिभंग होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने महलपारा बैकुन्ठपुर, नौगई के साथ भरत सिंह के कटगोड़ी स्थित के्रशर प्लांट एरिया में धारा 163 लागू कर दिया गया है। साथ ही पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, महलपारा बैकुन्ठपुर, नौगई एवं भरतसिंह उर्फ लल्लासिंह के कटगोड़ी स्थित केशर प्लांट एरिया के 300 मीटर तक कोई भी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल, कर्मचारी संघ किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बन्दूक, रायफल, पिस्टल, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर चिन्हाकित क्षेत्र के 300 मीटर के परिधि तक जुलूस, धरना प्रदर्शन एवं आमसभा नहीं करेंगे और न ही आपत्तिजक नारे लगायेंगे और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेंगे।

यह आदेश उन शासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें अपने कार्य सम्पादन के लिये लाठी या अस्त्र रखना आवश्यक है।

दरअसल, थाना सोनहत में 16 जून को कटगोडी निवासी बीजेपी नेता लल्ला सिंह उर्फ भरत कुमार सिंह अपने साथी योगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, मयंक सिंह व नागेन्द्र सिंह के साथ ग्राम नौगई में रात करीब 10.30 बजे मनोज त्रिपाठी के घर के सामने गये थे। यहाँ पर पुरानी रंजिश रेत विवाद को लेकर कहासुनी हुई।

इसी बीच मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी व अन्य के द्वारा भरत सिंह के वाहन फार्च्यूनर को पेट्रोल डाकर आग लगा दिए। साथ ही अन्य के साथ जमकर मारपीट की गई। इस पूरे घटनाक्रम में लल्ला सिंह उर्फ भरत सिंह निवासी नौगई की मौके पर मौत हो गई।

नागेन्द्र सिंह व विरेन्द्र सिंह की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना को लेकर मृतकों के परिजनों में काफी रोष व्याप्त है। शांति भंग की आंशका को देखते हुए महलपारा बैकुन्ठपुर, नौगई एवं भरतसिंह उर्फ लल्लासिंह के कटगोड़ी स्थित केशर प्लांट एरिया में धारा 163 बीएनएसएस लागू किया गया है।

बताया जा रहा है कि रेत के अवैध करोबार को लेकर पहले भी खूनी संघर्ष होता रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार के परिवार के लोगों को हाल ही में एक रेत घाट का सरकारी ठेका मिला था। इस बात से नगई गांव निवासी कारोबारी मनोज त्रिपाठी नाराज चल रहा था। मनोज त्रिपाठी क्षेत्र में अवैध खनन कर वसूली का कारोबार करता था। मनोज और बीजेपी नेता भरत सिंह के बीच इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते मंगलवार 16 जून की रात दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए और खूनी विवाद हो गया। मनोज त्रिपाठी के लोगों ने भरत सिंह गहरवार को कार समेत पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। साथ ही कार के बाहर निकले भरत सिंह के भाई नागेंद्र सिंह और साथी योगेंद्र सिंह पर लाठी डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई।

रीसेंट पोस्ट्स