जन्मदिन बना आखिरी दिन: नाले से बरामद हुई 12वीं की छात्रा की लाश, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका

hatya

महासमुंद| छत्तीसगढ़ के महासमुंद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक छात्रा की 18वे जन्मदिन पर नाले में लाश मिली है. किसी ने हत्या कर उसके शव को नाले के पास रेत में दफन कर दिया. उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे.

मामला जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र का है. वारदात 20 जून की है. मृतका की पहचान झारा गांव की रहने वाली 18 साल की भारती टंडन के रूप में हुई है. भारती टंडन ने इसी साल 11वीं पास कर 12वीं क्लास में एडमिशन लिया था. और कुछ दिन पहले ही वो 18 साल की हुई थी.

19 जून को उसका जन्मदिन था. उसने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था. उसी दिन देर रात करीब 3 बजे वह अचानक घर से लापता हो गई. परिवार वालों ने उसे ढूंढने की कोशिश की. उसके काफी तलाश की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गयी.

वहीँ, दो दिन बाद 22 जून को उसकी लाश गाँव के पास के एक नाले में रेत में मिली. उसका खुलासा तब हुआ जब लाश नाले से बदबू आयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी. फॉरेंसिक को भी मौके पर बुलाया गया. शव को कब्जे में लेकर भेजा गया.

प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. लड़की की हत्या कर नाले में दफना दिया गया. उसके सिर पर करीब 6 इंच लंबा और गहरा घाव था और सिर की खोपड़ी टूट हुई थी. पुलिस ने प्रेमी समेत 4 युवकों को हिरासत में लिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रीसेंट पोस्ट्स