ड्यूटी के दौरान जुआ खेल रहा था पुलिसकर्मी, पुलिस की दबिश में पकड़ा गया; सस्पेंड

suspend

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ खेलते पकड़े गए कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया है। ड्यूटी से अनुपस्थित होकर आरक्षक जुआ खेल रहा था। इस दौरान पुलिस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। मामले को एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने गंभीरता से लिया और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड आरक्षक का नाम मनोज कुमार सारथी है।

जानकारी के मुताबिक, सक्ती पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक चालक 353 मनोज कुमार सारथी को 22 जून को ड्यूटी से बिना सूचना दिए अनुपस्थित था। अनुपस्थिति के दौरान आरक्षक मनोज सारथी चौकी रजगामार क्षेत्र में जुआ खेल रहा था। इस सूचना पर जब पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की तो आरक्षक मनोज सारथी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ाया।

आरोपी आरक्षक के खिलाफ धारा 3 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।

इधर, आरक्षक मनोज सारथी के कृत्य को गंभीर लापरवाही और अपराध मानते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हो अन्यथा कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

आरोपी का नाम

आरक्षक मनोज कुमार सारथी पिता सुरजूराम सारथी उम्र.40 वर्ष निवासी जांजगीर पदस्थापना जिला सक्ती ।

नीचे पढ़ें पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट

”सक्ती पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक चालक 353 मनोज कुमार सारथी 22 जून से अनाधिकृत रूप से बिना सूचना एवं अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था। अनुपस्थित अवधि में आरक्षक जिला कोरबा के चैकी रजगामार क्षेत्र में जुआ खेलने चला गया जुए की फड पर पुलिस चौकी रजगामार प्रभारी द्वारा रेड कार्यवाही की गई जिसमें अन्य जुआरियों के साथ आरक्षक मनोज कुमार सारथी पिता सुरजूराम सारथी 40 वर्ष निवासी जांजगीर पदस्थापना जिला सक्ती को मौके पर पकड़े जाने पर धारा 3 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा आरक्षक चालक क्रमांक 353 मनोज कुमार सारथी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हो अन्यथा कडी विभागीय कार्यवाही की जायेगी।”

रीसेंट पोस्ट्स