मछली व्यापारी की निर्मम हत्या: वेतन बढ़ाने को लेकर विवाद बना वजह, कर्मचारियों पर हत्या का आरोप

hatya

धमतरी। मछली व्यापारी की हत्या मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। व्यापारी की हत्या उसी की दुकान में काम करने वाले मजदूरों ने की थी। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि मृतक व्यापारी उन्हें कम वेतन देता था। आरोपी लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जब मजदूरों द्वारा मजदूरी बढ़ाने की बात व्यापारी से की जाती थी तो मृतक द्वारा गाली गलौज कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। इस बात से तंग आकर मजदूरों ने मिलकर मालिक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिए थे।

दरअसल, मृतक विप्लव मंडल निजी फिश फार्म का संचालन करता था, उसके यहां आरोपी मजदूरी करते थे। मजदूरी बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होने और मृतक द्वारा गाली-गलौज किए जाने से आरोपी लंबे समय से रंजिश रख रहे थे।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 25 जून को हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन घटना को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद फिर से 27 जून को हत्या व लूट की प्लानिंग तैयार की।

योजना के तहत आरोपियों ने मृतक की गतिविधियों पर नजर रखे थे। इसी बीच नगरी बाजार से मछली बिक्री कर लौटने की जानकारी मिली, जिसके बाद गोरेगांव-भैंसमुड़ा मार्ग के सुनसान जंगल क्षेत्र में छुपकर मृतक के आने का इंतजार आरोपी कर रहे थे। मृतक के पहुंचते ही आरोपियों ने लकड़ी के डंडों व धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के पास रखी मछली बिक्री की नगदी राशि व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना नगरी में धारा 103(1), 309(6), 311 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू की गई।

नगरी पुलिस व साइबर टीम द्वारा संदेहियों को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी, मोबाइल, हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया।

(01) टंकेश्वर नेताम उर्फ मयंक नेताम, पिता यशवंत नेताम, उम्र 19 वर्ष

( 02) सुरेंद्र यादव, पिता रमन यादव, उम्र 26 वर्ष

(03) जगदीश विश्वकर्मा, पिता धनीराम विश्वकर्मा, उम्र 50 वर्ष

सभी निवासी – ग्राम बोईरगांव, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद।

घटना में शामिल दो संघर्षरत बालकों की भी पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। वहीँ नाबालिग बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

जब्त सामान

लूट की कुल 37,800 रूपये, मृतक के 2 मोबाइल फोन, घटना की योजना व संपर्क के लिए प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन कुल 6 नग मोबाइल, 3 लकड़ी के डंडे, 2 लोहे के चाकू, 2 मोटरसाइकिल जब्त किया गया।

रीसेंट पोस्ट्स