नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लगातार बना रहा था शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

rape
बिलासपुर| जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 29 जून 2026 को तोरवा थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अभिषेक धीरज (पिता विजय धीरज), निवासी सिलपहरी (सिरगिट्टी, बिलासपुर) ने पढ़ाई के दौरान उससे जान-पहचान बढ़ाई थी। इसके बाद उसने नाबालिग को अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
आरोपी की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। वह पीड़िता को डरा-धमकाकर 18 अगस्त 2025 से लेकर 6 जून 2026 तक लगातार उसके साथ अनाचार करता रहा। जब भी नाबालिग ने उससे मिलने या संबंध बनाने से मना किया, तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग बच्ची से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चंद घंटों के भीतर ही आरोपी अभिषेक धीरज को सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 30 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स