हृदयविदारक घटना: बेटे को बचाने गए पिता भी करंट की चपेट में आए, दोनों ने तोड़ा दम

maut

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव में खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए खेत की मेड़ पर झटका करंट लगाया गया था। इसी दौरान सबसे पहले परमेश पटेल करंट की चपेट में आ गए। बेटे को तड़पता देख पिता गौकरण पटेल बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने दौड़ पड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही पलों में पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिसने भी इस दर्दनाक मंजर के बारे में सुना, उसकी आंखें नम हो गईं।

सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स