स्मार्ट मीटर विवाद पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 23 जुलाई को प्रदेशव्यापी धरना, घर-घर चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान

congress bhavan

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बेतहाशा बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस जनविरोधी नीति के खिलाफ राज्य सरकार के खिलाफ सीधे मोर्चे का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने साफ मांग की है कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नए मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस समय ‘स्मार्ट मीटर हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर प्रभावित लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि जनता के आक्रोश को सरकार तक पहुंचाया जा सके।

कांग्रेस ने पीड़ित उपभोक्ताओं और कार्यकर्ताओं से 23 जुलाई को होने वाले प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बिजली बिलों की मार झेल रही आम जनता की यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर तरीके से उठाएगी।

रीसेंट पोस्ट्स