बाल संप्रेषण गृह चौकीदार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी

news_thumbnail_250kb

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के बाल संप्रेषण गृह के चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या कर फरार हुए चार बाल अपचारियों में से तीन अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही प्रयागराज से पकड़ लिया था। दूसरा आरोपी बिहार के पटना के प्राइवेट अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है, तीसरे को पुलिस की सूचना पर बेंगलुरु से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का एक आरोपी अब भी फरार है।

पकड़े गए बाल अपचारियों में एक को हत्या और दूसरा NDPS गांजा तस्करी के मामले में बाल संप्रेषण गृह भेज गया था। जांच में सामने आया कि NDPS मामले के आरोपी के पिता ने दोनों को पटना के एक अस्पताल में चौकीदारी का काम दिलाया था। पुलिस ने वहीं दबिश देकर हत्या के मामले में फरार एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। 12-13 जुलाई की रात हुई वारदात के बाद सरकंडा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश के लिए गठित विशेष टीमों ने कोरबा, रायगढ़, बिहार, अनूपपुर और उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश दी। पुलिस का कहना है कि चौथे फरार बाल अपचारी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NDPS मामले के आरोपी का पिता पहले से बिहार में रहता था। वारदात के बाद दोनों वहीं पहुंचे, उसने अस्पताल में दोनों की नौकरी लगवा दी। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात उसके घर दबिश दी। इस दौरान पिता ने अपने बेटे को भगा दिया, लेकिन हत्या के मामले में फरार दूसरे बाल अपचारी को पुलिस के हवाले कर दिया।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा, घटना के बाद कुछ लोग परिजनों को उकसाकर गैर-वाजिब मांगों को लेकर धरना जारी रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इनमें कई लोग गंभीर अपराधों में आरोपी है और जमानत पर बाहर है। ऐसे लोगों के खिलाफ जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवेदन देने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत है, कुछ युवाओं द्वारा प्रत्यक्ष ओर पर्दे के पीछे से मृतक के परिजनों को बरगला कर लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रखने के लिए उकसाय जा रहा है। ऐसे अव्यावहारिक मांगों के लिए बरगलाने वालों ,न्यूसेंस करने वालों के बारे में जानकारी व साक्ष्य इकट्टा की जा रही है, जो पूर्व में ही कई गंभीर अपराधों के आरोपी हैं और जमानत पर है, ऐसे समस्त लोगों की जानकारी इकट्ठा करके उनका जमानत कैंसिल करने हेतु आवेदन संबंधित न्यायालय में प्रेषित कर सख़्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार मृतक के परिजनों तथा धरनास्थल पर उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा धरना समाप्त करने के संबंध में समझाइश दी जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स