बचेली लिंक कोर्ट में इस तारीख को होगी सिविल जज जायसवाल की सुनवाई, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश

1154216-hc-high-court

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई काेर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर, हर्षवर्धन जायसवाल, द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन, दंतेवाड़ा, को बचेली लिंक कोर्ट में सुनवाई करने का आदेश जारी किया है। लिंक कोर्ट की जज अवकाश पर हैं। उनके अवकाश से लौटने तक हाई कोर्ट ने अस्थाई व्यवस्था की है।

जारी अधिसूचना के पीछे लोगों की दिक्कतों को दूर करना और लंबित मामलों का निपटारा करना माना जारी है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव में लिखा है, छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय अधिनियम, 1958 (अधिनियम संख्या 19 ऑफ 1958) की धारा 12 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर एतद्द्वारा निर्देश देता है कि हर्षवर्धन जायसवाल, द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन, दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा स्थित अपने मुख्य कार्यालय के अतिरिक्त, कु. मीनू नंद, सिविल जज जूनियर डिवीजन, बचेली के चिकित्सा अवकाश से लौटने तक, प्रत्येक माह में सप्ताह के दो दिन बचेली में लिंक कोर्ट का संचालन करें।

रीसेंट पोस्ट्स