छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब तस्करों पर शिकंजा, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ धमतरी जिले की एसपी भावना पांडेय ने ड्रग पैडलर्स के अलावा अवैध शराब के कारोबारियों और सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। एसपी की कड़ाई के चलते जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की है। पुलिस ने 53 पेटी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अर्जुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धौराभाठा में तत्काल दबिश देकर कार्यवाही की। मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा
कमलेश साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा मामले में आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस अवैध शराब की सप्लाई चेन, परिवहन, भंडारण तथा वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बता दें, पुलिस की यह कार्यवाही धमतरी जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक है।
देशी प्लेन शराब शोले 40 पेटी 1920 पौवा 345.600 लीटर
देशी मसाला शराब शोले 05 पेटी 240 पौवा 43.200 लीटर
जम्मू व्हिस्की 08 पेटी 384 पाव 69.120 लीटर
कुल 53 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, कुल मिलाकर 2544 पौवा (लगभग 458 लीटर) अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,23,680/-रूपये जप्त किया गया और आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
ये है आरोपी
खिलानंद साहू उर्फ़ गोलू पिता ईश्वर साहू उम्र -33 वर्ष निवासी धौरभाठा थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)
कमलेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी धौरभाठा थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)।