अवैध संबंध के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या छिपाने के लिए पति ने रची कुएं में गिरने की कहानी

रायपुर : रायपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरंग में कुछ दिनों पहले एक महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. जिसे महज एक हादसा माना जा रहा था. जबकि मृतका के परिजनों ने उसे हादसा नहीं मर्डर बताया है. आरोप है पति ने दूसरी महिला से अफेयर के चलते पत्नी का मर्डर किया है.
यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 का है. मृतका की पहचान पुष्पा सोनकर के रूप में हुई है. 1 अगस्त को पुष्पा सोनकर की कुएं में गिरने से मौत हो गयी थी. वह कुएं में गिर गयी थी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरंग के एक निजी अस्पताल और रायपुर रेफर किया गया. जहाँ उसकी मौत हो गयी.
इस मामले में मृतका के पिता ने दामाद भोला सोनकर पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, करीब 20 साल पहले पुष्पा सोनकर की शादी भोला सोनकर से हुई थी. दोनों के चार बच्चे हैं.
पिछले तीन साल से भोला सोनकर का किसी और महिला से अवैध संबंध चल रहा था. अवैध संबंध उसे एक साल का बच्चा भी है. अवैध संबंध के चलते पति पत्नी में आयदिन झगड़ा होता रहता था. उसे मारता पीटता था. उसने कई बार जान से मारने की धमकी दी. इतना ही अपने बच्चों को भी मारता था.
मृतका की बेटी की अनुसार, 31 जुलाई को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद वो पुष्पा को घर के पास वाली बाडी ले गया. कुछ देर उसने ससुराल वालों को कॉल कर बोला- तुम्हारी बहन कुंए में गिर गई है. उसे कुएं से निकाला गया. उसे अस्पताल ले जा गया जहाँ से प्रारंभिक इलाज के बाद डाक्टरों की सलाह पर रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर ले गये. जहाँ उसकी मौत हो गयी. पड़ोसियों का कहना है उसे तैरना आता तो उसकी डूबने से मौत कैसे हो सकती है.
फ़िलहाल पुलिस परिजनो की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है. मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.