रायपुर पुलिस का विशेष अभियान सफल: सेंट्रल जोन में 143 फरार वारंटी गिरफ्तार, सघन चेकिंग से मचा हड़कंप

raipur_police_featured_250kb

रायपुर। सेन्ट्रल जोन पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में दो दिवसीय विशेष वारंट तामीली अभियान चलाया। इस दौरान डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर 143 फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इनमें 86 स्थायी वारंट व 57 गिरफतारी वारंट शामिल है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर सोमवार-मंगलवार को सेंट्रल जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में दो दिवसीय विशेष वारंट तामीली अभियान चलाया गया। अभियान का ऑब्जरवेशन ADCP विवेक शुक्ला द्वारा किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे अनेक वारंटियों को गिरफ्तार किया। विशेष रूप से ऐसे वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।

इस अभियान के तहत थाना सिविल लाइन द्वारा 24 स्थायी व 13 गिरफ्तारी वारंट (कुल 37), थाना तेलीबाँधा द्वारा 12 स्थायी व 6 गिरफ्तारी वारंट (कुल 18), थाना देवेंद्रनगर द्वारा 5 स्थायी व 3 गिरफ्तारी वारंट (कुल 8), थाना कोतवाली द्वारा 5 स्थायी व 8 गिरफ्तारी वारंट (कुल 13), थाना गोलबाज़ार द्वारा 11 स्थायी एवं 11 गिरफ्तारी वारंट (कुल 22), थाना मौदहापारा द्वारा 12 स्थायी एवं 2 गिरफ्तारी वारंट (कुल 14) तथा थाना गंज द्वारा 17 स्थायी व 14 गिरफ्तारी वारंट (कुल 31) तामील किए गए। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 86 स्थायी वारंट व 57 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 143 वारंटों की प्रभावी तामील की गई।

लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी से न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है। अपराधियों में कानून भय होता है। ऐसे कई वारंटी संपत्ति संबंधी व अन्य अपराधों में फिर संलिप्त होने की संभावना रखते है। उनकी गिरफ्तारी से अपराध की पुनरावृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगता है। अपराधियों के सक्रिय नेटवर्क कमजोर होते है। साथ ही आमजन में सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है। इस प्रकार के विशेष अभियान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फरार वारंटियों व अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि न्यायालयों के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन किया जा सके। अपराधियों के खिलाफ प्रभावी व विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रीसेंट पोस्ट्स