Gen Z युवाओं के लिए बड़ा तोहफा! वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में ‘Gen Z उड़ान योजना’ के तहत मिलेगी फ्री कोचिंग से नौकरी तक की मदद

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के Gen Z युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी और राहत भरी खबर सामने आई है। विधायक रिकेश सेन ने युवाओं के सुरक्षित भविष्य और उनके सपनों को नई उड़ान देने के उद्देश्य से ‘Gen Z उड़ान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का सीधा लाभ वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले Gen Z युवाओं को मिलेगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अगस्त से लोकांगन, वैशाली नगर में शुरू होने जा रही है।
- शिक्षा एवं करियर सपोर्ट: BA, B.Com, B.Sc और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग, नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा कोटा (राजस्थान) में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क हॉस्टल सुविधा मिलेगी।
- रोजगार की गारंटी: 12वीं के बाद प्राइवेट नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं को ₹10,000 मासिक वेतन वाली नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही वर्ष में 3 बार रोजगार कैंप का आयोजन होगा।
- डिजिटल एवं ट्रांसपोर्ट सुविधा: आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क Wi-Fi, नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस और देश के किसी भी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए एक तरफ का ट्रेन किराया बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा।
- स्वास्थ्य सेवा में राहत: मेडिकल कार्ड के जरिए किसी भी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने पर ₹20,000 तक की छूट, नि:शुल्क X-Ray, सोनोग्राफी व डायलिसिस सुविधा और नि:शुल्क पावर का चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।
- लाइफस्टाइल, ऑफर्स और सरप्राइज: जन्मदिन पर फ्री मूवी टिकट, 5 लीटर पेट्रोल, केक एवं विशेष उपहार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, दीपावली पर विशेष उपहार और ऑफर कार्ड के माध्यम से कपड़े, जूते, मोबाइल व दैनिक जरूरत के सामानों पर विशेष छूट का लाभ मिलेगा।
युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना एक मील का पत्थर साबित होगी। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही युवाओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।