खौफनाक घटना से मचा हड़कंप, पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर मिले पति-पत्नी के शव

fasi

बिलासपुर : बिलासपुर में मंगलवार को दंपति की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक दंपति मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले थे और बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। सुबह घर से रोने की आवाज आने पर मकान मालिक मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम जामकछार निवासी रमेश सिंह बंजारा अपनी पत्नी माया बंजारा और दो बच्चों के साथ सिरगिट्टी के नयापारा में किराए के मकान में रहते थे। दोनों पति-पत्नी इंडस्ट्रियल इलाके की एक कंपनी में काम करते थे।

मंगलवार सुबह मकान मालिक रमेश कुमार साहू को कमरे से बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे फौरन कमरे की ओर पहुंचे। खिड़की से देखा तो दंपती की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस पति-पत्नी के इस कदम के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद दोनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रीसेंट पोस्ट्स