बिलासपुर : बिलासपुर के बुधवारी बाजार में 4 जून को हुई आगजनी अब कथित बीमा क्लेम फर्जीवाड़े के आरोपों से घिर गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डाली ड्रेसेज में नुकसान कुछ लाख रुपये का हुआ था, जबकि पुलिस को दिए गए अलग-अलग आवेदनों में कहीं सवा करोड़ तो कहीं ढाई करोड़ रुपये तक के नुकसान का दावा किया गया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, क्लेम की जांच के लिए पहुंची तीसरी सर्वे टीम ने भी नुकसान की राशि के साथ दुकान और गोदाम की लोकेशन को लेकर संदेह जताया है। आरोप है कि जिस स्थान को डाली ड्रेसेज बताया गया, वहां अब ‘मुस्कान ड्रेसेज’ नाम बताया जा रहा है। इससे बीमा रिकॉर्ड, GST, स्टॉक और वास्तविक नुकसान की जांच की मांग उठ रही है।
मामला SSP तक पहुंचने के बाद तोरवा पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जांच अभी पूरी नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास कथित फर्जी क्लेम से जुड़े पुख्ता साक्ष्य हैं और उसने डाली ड्रेसेज संचालक की भूमिका की भी जांच की मांग की है।
अब सवाल है कि यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो क्या पुलिस कथित झूठी जानकारी और फर्जी क्लेम के मामले में FIR दर्ज करेगी? पूरे मामले की सच्चाई पुलिस की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।