केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग में ₹33 हजार तक बढ़ सकता है वेतन

8th_pay_commission_news_150_250kb

नई दिल्ली: देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। आयोग का काम अब सिर्फ कर्मचारियों की मांगें सुनने तक सीमित नहीं है बल्कि वह अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने के सबसे अहम चरण में प्रवेश कर चुका है। कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई सैलरी कब से मिलेगी?

दरअसल वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स के बयानों के मुताबिक 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने की डेडलाइन मिली है। आइए समझते हैं कि आपकी सैलरी, अलाउंस और पेंशन में होने वाले बदलाव की असली टाइमलाइन क्या है।

कर्मचारियों को सैलरी बढ़ने के लिए सबसे पहले आयोग की टाइमलाइन को समझना होगा। वित्त मंत्रालय ने राज्यसभा में कह दिया है कि सरकार ने 3 नवंबर 2025 के रेजोल्यूशन के जरिए 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। सरकार के नियमों के मुताबिक आयोग को गठन के 18 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। इसका सीधा मतलब है कि आयोग के पास मई 2027 तक का समय है। जब तक आयोग अपनी फाइनल रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपता तब तक नई सैलरी लागू होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा कन्फ्यूजन 1 जनवरी 2026 की तारीख को लेकर है। चूंकि 7वें वेतन आयोग ने 10 साल का साइकिल फॉलो किया था इसलिए ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से अपने आप लागू हो जाएगा। सरकार ने कहा है कि 10 साल के साइकिल के आधार पर यह सिर्फ एक ‘संभावित तारीख’ है लेकिन लागू करने की असली तारीख सरकार खुद तय करेगी। अगर सरकार मई 2027 में रिपोर्ट मिलने के बाद उसे 1 जनवरी 2026 से लागू मानती है तो कर्मचारियों को बीच के महीनों का एरियर मिलेगा।

आयोग इस वक्त रिसर्च, डेटा एनालिसिस और कानूनी मामलों की जांच कर रहा है। अगस्त 2026 में दिल्ली में कर्मचारी संगठनों के साथ बातचीत के बाद अब सितंबर में चेन्नई और पुडुचेरी में मीटिंग्स तय हैं। इसके अलावा 11 अगस्त 2026 के एक नए नोटिफिकेशन के मुताबिक आयोग ने पे स्ट्रक्चर, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और एचआर में अनुभव रखने वाले 23 यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट्स की भर्ती की है। इसका मतलब है कि आयोग अब सिर्फ ज्ञापन नहीं ले रहा है बल्कि वह कर्मचारियों की मांगों को सरकार के बजट और अर्थव्यवस्था के साथ बैलेंस करने के लिए आंकड़ों की गहरी जांच कर रहा है।

रिपोर्ट जमा करना एक बड़ा माइलस्टोन है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगले ही दिन से रिवाइज्ड सैलरी मिलने लगेगी। मई 2027 में रिपोर्ट आने के बाद का प्रोसेस इस तरह होगा:

  • सरकारी जांच: सबसे पहले वित्त मंत्रालय और संबंधित विभाग सिफारिशों की जांच करेंगे।
  • मंजूरी का फैसला: सरकार यह तय करेगी कि आयोग की कौन सी सिफारिश माननी है और कौन सी नहीं।
  • फाइनेंशियल प्रोविजन: सरकार नई सैलरी का बोझ उठाने के लिए बजट में पैसों का इंतजाम करेगी।
  • अंतिम नोटिफिकेशन: इन सभी प्रक्रियों के बाद फाइनल नोटिफिकेशन जारी होगा और तब जाकर खाते में नई सैलरी और एरियर आना शुरू होगा।

जब तक वेतन आयोग की फाइनल रिपोर्ट सरकार की टेबल पर नहीं आ जाती और कैबिनेट उसे मंजूरी नहीं दे देती, तब तक फिटमेंट फैक्टर, बेसिक सैलरी या अलाउंस में बढ़ोतरी के किसी भी आंकड़े को अंतिम न मानें। 2026 और 2027 का साल 8वें वेतन आयोग के लिए एनालिसिस और अप्रूवल का अहम दौर साबित होने वाला है।

रीसेंट पोस्ट्स