पीड़ित के पैसों से फ्लाइट में आरोपी की तलाश, कटघोरा TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

बिलासपुर : बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग ने वित्तीय अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक मोती पटेल समेत 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को ट्रेन से भेजने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन टीम ने कथित तौर पर निर्देशों को दरकिनार कर फ्लाइट से यात्रा की। आरोप है कि हवाई टिकट का खर्च भी पीड़ित पक्ष से लिया गया।
शिकायत के बाद हुई जांच में अनियमितता सामने आने पर IG ने कार्रवाई की और 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया|
यह मामला कृष्णा जेसीबी से जुड़ी करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत से संबंधित बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी के विदेश भागने की आशंका के चलते पुलिस टीम को रवाना किया गया था।
अब विभागीय जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फ्लाइट से जाने का फैसला किसने लिया, अनुमति किससे ली गई और पीड़ित से यात्रा का खर्च किस आधार पर वसूला गया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई और FIR की संभावना है।
बिलासपुर IG ने इन 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है:
- निरीक्षक: मोती पटेल – थाना प्रभारी, कटघोरा
- उप-निरीक्षक SI: राम पाण्डेय – प्रभारी अधिकारी
- प्रधान आरक्षक: गुनाराम सिन्हा – 381
- प्रधान आरक्षक: गोपाल यादव – 392
- प्रधान आरक्षक: राजेश कंवर – 35
- आरक्षक: प्रदीप राठौर – 747, थाना कटघोरा
- आरक्षक: सुशील यादव – 41, साइबर सेल
- आरक्षक: प्रशांत सिंह – 08, रक्षित केंद्र कोरबा