गांजे की तस्करी का भंडाफोड़, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे लाखों का गांजा, रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी गिरफ्तार

railway_ganja_thumbnail_200kb

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान RPF और जिला पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों के ट्रॉली बैग से 21 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ|

स्टेशन परिसर में नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान टीम की नजर प्लेटफार्म पर मौजूद महिला और पुरुष पर पड़ी। दोनों के पास भारी ट्रॉली बैग था। पुलिस को देखकर दोनों घबराने लगे और वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और ट्रॉली बैग की तलाशी ली। इसमें प्लास्टिक टेप से पैक किए गए गांजे के पैकेट मिले, कुल वजन 21 किलोग्राम बताया गया है।

जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। पूछताछ में दोनों गांजे के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रीसेंट पोस्ट्स