झंडारोहण के बाद सरपंच पर तुलसी जल छिड़कने और शुद्धिकरण कराने का आरोप, सचिव का ट्रांसफर; FIR दर्ज

महासमुंद : महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड की ग्राम पंचायत किसड़ी में स्वतंत्रता दिवस के झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान कथित जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है। सरपंच नीलमणि रात्रे ने पंचायत सचिव पृथ्वीराज भोई पर आरोप लगाया है कि ध्वजारोहण के दौरान उनके ऊपर तुलसी मिला पानी छिड़ककर कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद पंडित को बुलाकर मंत्रोच्चार भी कराया गया।