सरकारी दफ्तरों के बिजली कनेक्शन पर फिर लगी रोक, ED की मंजूरी के बाद ही कटेगा कनेक्शन; 84 कार्यालयों की सूची तैयार

bijli

बिलासपुर। सरकारी कार्यालयों के बकाया बिजली बिल को लेकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई फिलहाल फिर रोक दी गई है। सोमवार से ब्लॉक स्तर पर बिजली कंपनी के मैदानी अमले और इंजीनियरों ने कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली थी। कुछ स्थानों पर अधिकारी कनेक्शन काटने के लिए पहुंच भी गए थे, लेकिन MD के नए निर्देश के बाद अभियान रोक दिया गया। अब किसी भी सरकारी कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटने से पहले संबंधित कार्यालय की सूची ED को भेजना अनिवार्य होगा। ED की मंजूरी और निर्धारित सूची के आधार पर ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

रीसेंट पोस्ट्स