नगरीय निकाय पेंशनरों के लिए खुशखबरी, DR में बढ़ोतरी; अब 58% और 257% मिलेगी महंगाई राहत

DR Hike : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए राहत की खबर है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है। सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के पेंशनरों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। नई दर का लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने महंगाई राहत बढ़ाने का फैसला किया है। मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।इस फैसले से नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को बढ़ी हुई दर से महंगाई राहत मिलेगी।
विभाग ने 1 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत की दर बढ़ाई है।इस अवधि में सातवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 55 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। वहीं छठवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए यह दर 252 प्रतिशत होगी।