नोनी सुरक्षा योजना ने आकांक्षा की बेटी के भविष्य को दी नई उम्मीद

noni suraksha

गौरेला पेंड्रा मरवाही।  गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सारबहरा की श्रीमती आकांक्षा अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। वह चाहती थीं कि उनकी बेटी को अच्छी शिक्षा मिले और आगे चलकर उसका जीवन सुरक्षित और खुशहाल हो। इसी सोच के साथ उन्होंने आंगनबाड़ी दीदी के माध्यम से अपनी बेटी का नोनी सुरक्षा योजना के तहत पंजीयन कराया। नोनी सुरक्षा योजना के माध्यम से बेटी के भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद ने आकांक्षा की चिंता को काफी हद तक कम किया है। उन्हें विश्वास है कि योजना से मिलने वाला लाभ उनकी बेटी की पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर काम आएगा। यह पहल उनकी बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उसे बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आकांक्षा के लिए यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि उनकी बेटी के सुरक्षित, आत्मनिर्भर और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद है। उनका मानना है कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने वाली ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएँ परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आती हैं। आकांक्षा ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए चलाई जा रही इस जनकल्याणकारी पहल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएँ बेटियों को बेहतर भविष्य देने की दिशा में परिवारों का संबल बन रही हैं।