छत्तीसगढ़ में फिर ED एक्शन, भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED का छापा, पुरानी भिलाई में सुबह-सुबह पहुंची टीम

ed

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है, जिसके बाद प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है। ED की टीम ने मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (PA) के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा।

जानकारी के अनुसार, ED के करीब 8 अधिकारी दो वाहनों में सवार होकर तड़के चंद्रवंशी के घर पहुंचे। टीम ने आवास में प्रवेश करने के बाद दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच के सिलसिले में की गई है। एजेंसी की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

के.के. चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके करीबी रहे हैं और निजी सहायक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में उनके आवास पर ED की कार्रवाई के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और घर में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल जारी है। कार्रवाई के दौरान क्या अहम जानकारी या दस्तावेज सामने आते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

रीसेंट पोस्ट्स