त्योहार से पहले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 20 दिन में 16 ट्रेनें रद्द; टाटानगर-बिलासपुर रूट सबसे ज्यादा प्रभावित

train-cancel-e1732093533432-500x

बिलासपुर। त्योहारों के सीजन से पहले टाटानगर, राउरकेला, बिहार और झारखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण करीब 20 दिनों के दौरान 16 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

रीसेंट पोस्ट्स