शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

6268

बीईओ-बीआरसी की बैठक में स्कूलों की मॉनिटरिंग एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा

सूरजपुर। जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से समग्र शिक्षा कार्यालय सूरजपुर में जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बैक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर  रमेश मोर एवं डिप्टी कलेक्टर  यशवंत देवांगन उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, आधार बायोमेट्रिक अपडेशन, अपार आईडी, बुक स्कैनिंग, प्रशस्त एप, दिव्यांग विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति पंजीयन, लइका चिन्हारी एप तथा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अधूरे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के अंतर-संकुल निरीक्षण, 100 अंकों के आधार पर स्कूलों की ग्रेडिंग, उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रोत्साहित करने तथा कम प्रदर्शन वाले विद्यालयों के लिए रेमेडियल मॉनिटरिंग की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों से आवश्यक सुझाव भी लिए गए।

अंतर-संकुल मॉनिटरिंग के माध्यम से 10 बिंदुओं पर समयबद्ध अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएमसी  मनोज साहू, सहायक संचालक शिक्षा  अजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रीसेंट पोस्ट्स