सुकमा कलेक्ट्रेट में हरित क्रांति , प्रशासनिक अधिकारियों ने नारियल के पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कलेक्टर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मुकुंद ठाकुर तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक गुर्जर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने हाथों से पौधरोपण किया। इस अभियान के लिए सभी उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाले नारियल के पौधे उद्यानिकी विभाग की ओर से विशेष रूप से उपलब्ध कराए गए थे।
अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि परिसर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए फलदार वृक्षारोपण बेहद प्रभावी कदम है। कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे हरित अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही अधिकारियों ने जिलेवासियों से भी अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर पत्रकारगण भी उपस्थित थे।