’राज्यपाल  डेका ने उपराष्ट्रपति  राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत’

17883

रायपुर । उपराष्ट्रपति  सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री   श्याम बिहारी जायसवाल, राज्य सभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, मुख्य सचिव श्री विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने भी आत्मीय स्वागत किया।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री  दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं  उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकार) श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री  टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री  गुरू खुशवंत साहेब, विधायक  पुरंदर मिश्रा,  सुनील सोनी, अनुज शर्मा,  मोती लाल साहू और जनप्रतिनिधि  अशोक बजाज ने उपराष्ट्रपति  सी. पी. राधाकृष्णन के स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में आत्मीय स्वागत किया।