रायपुर। छत्तीसगढ़ के खनिज बहुल जिलों के विकास के लिए आवंटित हजारों करोड़ रुपये के डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) फंड पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज हो गई है। एजेंसी ने कथित कमीशन सिंडिकेट के मामले में सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। 1 सितंबर को गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने ED को पांच दिन की हिरासत दी।