बिलासपुर : बिलासपुर के कोटा में अपराध की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें लूट के माल के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद ही पूरे गैंग के लिए मुसीबत बन गया। पेट्रोल पंप के पास बदमाशों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान घायल एक आरोपी खुद शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस की पूछताछ आगे बढ़ी तो जुलाई में हुई दो बड़ी लूट की वारदातों का पूरा राज खुल गया।