रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल का लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले सरकारी विभागों पर अब बिजली कंपनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने बकाया वसूली के लिए 11 सितंबर से डिफॉल्टर सरकारी कार्यालयों के बिजली कनेक्शन काटने का फैसला किया है। प्रदेश के सरकारी विभागों पर करीब 3200 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया बताया जा रहा है।