रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दशहरा-दिवाली के बीच कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, त्योहार पर घर जाने वालों की बढ़ी चिंता

Train Status : दशहरा और दिवाली के त्योहार नजदीक हैं। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेनों में टिकट बुक कर रहे हैं। इसी बीच रेलवे के एक फैसले से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है।
रेलवे के इस फैसले का असर सितंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर अक्टूबर तक दिखाई देगा। ऐसे में त्योहार पर यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने और सफर की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए।
रेलवे की ओर से जारी सूची के मुताबिक:
- 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द।
- 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल: 29 सितंबर को रद्द।
- 01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल: 1 अक्टूबर को रद्द।
- 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।
- 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को रद्द।
- 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद्द।
- 12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद्द।
- 12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर को रद्द।
- 12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर को रद्द।
- 12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर को रद्द।
- 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर को रद्द।
दशहरा और दिवाली के दौरान ट्रेनों में पहले से ही यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। खासकर बिलासपुर, दुर्ग, टाटानगर और अन्य प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले रेलवे की ओर से जारी ताजा अपडेट जरूर देखना चाहिए।
रेलवे के निर्माण कार्य के चलते प्रभावित ट्रेनों में टिकट बुक कर चुके यात्रियों को भी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन का परिचालन सुनिश्चित कर लेना चाहिए। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द मिलने जैसी परेशानी से बचा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर समय रहते दूसरी यात्रा व्यवस्था की जा सकती है।