छत्तीसगढ़ में बस सेवा पर संकट, 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

bus_terminal_compressed_250kb

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। महासंघ ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में 22 सितंबर 2026 से प्रदेशभर में बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी दी है।