भगवान विश्वकर्मा जयंती पर वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने की पूजा-अर्चना

17896

वित्त मंत्री ने कहा – विश्व निर्माण के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा की तरह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी देश के निर्माण और विकास के लिए संकल्पबद्ध

रायपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती और आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस एक ही दिन है। भगवान विश्वकर्मा जी विश्व के निर्माण और सृजन के लिए जाने जाते हैं। उसी प्रकार आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी भी देश के निर्माण और विकास के प्रति अटूट संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती हमें सृजन, निर्माण और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है।