कलिंगा और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू, शिक्षा-शोध में बढ़ेगा सहयोग

fe

कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. आर. श्रीधर, कुलसचिव डॉ संदीप गांधी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल, कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस पहल में कलिंगा यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश वैष्णव और पत्रकारिता विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने उपस्थित प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को भविष्य की गतिविधियों और अवसरों के बारे में जानकारी दी। कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेंद्र मोहंती, डॉ. नृपेंद्र शर्मा, डॉ. पंकज नयन पांडेय, डॉ. शैलेंद्र खंडेलवाल तथा मैनेजमेंट विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।