बिलासपुर : बिलासपुर रेल मंडल में यात्रियों से जुड़े कुछ सामान्य रेलवे मामलों की कार्रवाई प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब ट्रेन में शराब पीना, धूम्रपान करना, नियमों के विरुद्ध खान-पान सामग्री बेचना और बिना टिकट यात्रा जैसे मामलों में निर्धारित श्रेणी के तहत रेलवे के कमर्शियल विभाग और जांच टीमें विभागीय स्तर पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल सकेंगी।