प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल निरंतर चालू

समय-समय पर पोर्टल में सुधार कार्य होने के कारण कुछ समय के लिये सर्वर डाउन की समस्या आती है
रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत संचालित पोर्टल निरंतर चालू है। इसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। महासमुंद जिले में 24 सितम्बर को इस योजना के तहत संचालित पोर्टल में दिक्कत की खबर सामने आई है, जो पूर्णतः निराधार है। गौरतलब है कि समय-समय पर पोर्टल में सुधार कार्य होने के कारण भारत सरकार द्वारा कुछ समय के लिये सर्वर डाउन की समस्या आती है। योजना के तहत ऐसे किसान पात्रता की श्रेणी में आते है जिनके नाम 01 फरवरी 2019 के पूर्व एवं मृत्यु के उपरांत भू-स्वामी कृषक ही योजनांतर्गत पात्र की श्रेणी में आते है। आपसी बंटवारा एवं नवीन भूमिधारक कृषक अपात्र की श्रेणी में आते है। वर्तमान में ईकेवाईसी का कार्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा व्हीएनओ आईडी से निरंतर शिविर के माध्यम से एवं डोर-टू-डोर किया जा रहा है।