रायपुर में फिर चाकूबाजी की वारदात, डीजे पर डांस को लेकर हुआ था विवाद

चाकू लगने से गौरव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
रिहायशी इलाके के पास हुई इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई चाकूबाजी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी में विवाद की वजह डीजे पर डांस करना बताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या विवाद के दौरान ही चाकूबाजी हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
