छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, कई के रूट भी बदले; दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

train

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों के यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेलवे प्रशासन द्वारा 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। इस फैसले का असर छत्तीसगढ़ के साथ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के रेल यात्रियों पर भी पड़ेगा।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। यह कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। इसी वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इनमें दुर्ग, बिलासपुर, टाटानगर, हावड़ा, पुणे और अन्य प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी।

  1. टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110): 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
  2. हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (12222): 26 नवंबर, 3 दिसंबर और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  3. पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12221): 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  4. चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस (17007): 28 नवंबर तथा 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  5. दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस (17008): 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  6. टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस (18113): 4, 5 तथा 7 से 15 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
  7. बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस (18114): 5, 6 तथा 8 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
  8. सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस (20822): 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  9. पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस (20821): 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  10. तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस (17433): 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  11. रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस (17434): 10 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  12. मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस (13425): 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  13. सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426): 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  14. कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस (22512): 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  15. एलटीटी–कामाख्या एक्सप्रेस (22511): 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  16. रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (22169): 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  17. सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस (22170): 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  18. हटिया–पुणे एक्सप्रेस (22846): 7 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  19. पुणे–हटिया एक्सप्रेस (22845): 9 और 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  20. शालीमार–भुज एक्सप्रेस (22830): 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  21. भुज–शालीमार एक्सप्रेस (22829): 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  22. सांतरागाछी–जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस (20828): 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  23. जबलपुर–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (20827): 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  24. गया–एलटीटी एक्सप्रेस (22358): 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  25. एलटीटी–गया एक्सप्रेस (22357): 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  26. हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस (18641): 8 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  27. दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस (18642): 9 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  28. एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस (12151): 9 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  29. शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस (12152): 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  30. बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस (22843): 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  31. बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस (22844): 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  32. हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस (12812): 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  33. एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस (12811): 13 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  34. हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (17005): 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  35. रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (17006): 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  36. पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस (12949): 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  37. सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस (12950): 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  38. वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस (17321): 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  39. जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस (17322): 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  40. ओखा–शालीमार एक्सप्रेस (22905): 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  41. शालीमार–ओखा एक्सप्रेस (22906): 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  42. एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस (12101): 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  43. शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस (12102): 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  44. उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस (20971): 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  45. शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस (20972): 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  46. हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (12262): 7, 14, 15 और 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  47. पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12261): 8, 15, 16 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  48. हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस (12834): 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  49. अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस (12833): 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  50. नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस (12767): 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  51. सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस (12768): 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा।

  • ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर 2026 तक बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक होते हुए पुरी पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 6 से 15 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका नया मार्ग कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होगा।

साउथ बिहार एक्सप्रेस का सफर भी होगा प्रभावित

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

  • ट्रेन नंबर 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर 2026 तक आरा से रवाना होकर राउरकेला स्टेशन पर ही समाप्त होगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
  • ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर 2026 तक दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

दो घंटे देरी से रवाना होगी आजाद हिंद एक्सप्रेस

रेलवे ने एक अन्य ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है। 14 दिसंबर 2026 को पुणे से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी।

ट्रेनों के परिचालन में होने वाले इन बदलावों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। यात्री रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन के रद्द होने, रूट परिवर्तन और प्रस्थान समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रीसेंट पोस्ट्स