CG राज्योत्सव में पत्रकार से मारपीट, CAF जवान ने बाइक पर बैठे संवाददाता को लाठियों से पीटा

पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट की घटना से स्थानीय पत्रकारों में भारी आक्रोश है। विरोध स्वरूप पत्रकारों ने राज्योत्सव का बहिष्कार कर दिया और राजा फतेह सिंह खेल मैदान के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने आरोपी CAF जवान को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्रकारों ने साफ कर दिया है कि जब तक संबंधित जवान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
राज्योत्सव जैसे बड़े आयोजन के दौरान मीडिया प्रतिनिधि के साथ कथित मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पत्रकार आरोपी जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
