Google Analytics —— Meta Pixel

दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

HAIDRABAD FIRE

भीषण आग में आठ लोग बुरी तरह झुलसे

तेलंगाना (एजेंसी)।  हैदराबाद में स्थित एक दवा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। घटना हैदराबाद के बोल्लाराम इलाके के औद्योगिक विकास क्षेत्र में विंध्य ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई। आग में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में सॉल्वेंट रखा हुआ था, उसने अचानक आग पकड़ ली। झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

बताया गया है कि साल्वेंट के चलते धमाका भी हुआ, इस कारण आग इतनी तेज रफ्तार से फैली की इलाके में काले धुएं का गुबार देखने को मिला। घटना के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विंध्य ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में लगी आग

बताया जा रहा है कि हैदराबाद के बोल्लाराम इलाके के औद्योगिक विकास क्षेत्र में विंध्य ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में लगी हुई। जहां दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है.