Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1259 मरीज, 554 हुए स्वस्थ

corona 16

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1259 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 554 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 13 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3097 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 57 हजार 20 संक्रमित। वहीं ?अब तक 2 लाख 34 हजार 853 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हजार 70 हो गई है।