Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क दुर्घटना: खड़े ट्रेलर में घुसा बाइक सवार, घटना स्थल पर मौत

bike hadsa

राजनांदगांव। शनिवार को दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। शाम 7 से 8 बजे के बीच बम्हनी चारभांटा निवासी 27 वर्षीय दादू अपनी सैलून दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान गौलीटोला नाला के पास खड़े ट्रेलर से उसकी बाइक टकरा गई, बाइक सवार दादू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
छुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को कल्लू बंजारी धान खरीदी केन्द्र के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार वीरेंद्र सेन (25 वर्ष) को गंभीर चोटे लगी थीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।