Google Analytics —— Meta Pixel

सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली

goli

बीजापुर। जिले में सीआरपीएफ के जवान ने Ak 47 रायपल से खुद को गोली मार ली। जवान का नाम यस शिब्बू बताया जा रहा है। जवान कैम्प के मोर्चे में तैनात था। फ़िलहाल जवान का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी बीजापुर एएसपी ने दी है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान मोदकपाल कैम्प में पदस्थ है। घायल जवान को अन्य जवान बीजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। अब तक आत्महत्या करने की कोशिश का कारण पता नहीं चल पाया है।