Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा 11 जनवरी से, समय-सारणी देखे

indian-railways-twit
रायपुर।  रेल यात्रियां की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा बिलासपुर एवं भगत की कोठी के मध्य 08243/ 08244 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है । यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 11 जनवरी, 2021 एवं भगत की कोठी से 14 जनवरी, 2021 से यह स्पेशल ट्रेन चलेगी । रेल प्रशासन के आगामी निर्देश तक यह गाड़ी चलती रहेगी ।
यह गाडी बिलासपुर से भगत की कोठी के लिए 08243 नंबर के साथ (प्रत्येक मंगलवार एवं सोमवार) को चलेगी एवं भगत की कोठी से बिलासपुर के लिए 08244 नंबर के साथ (प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार ) को चलेगी । यह गाड़ी में 05 एसी थ्री, 02 एसी टू , 07 स्लीपर, 04 सामान्य तथा 02 पावरकार सहित कुल 20 कोचों के साथ चलेगी । इस गाड़ी में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी ।
इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है: –

रीसेंट पोस्ट्स