Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस की टीम ने किसान के घर छापे में दबिश देकर 31 लाख नगदी किया जब्त

daundi lohara tha mammla
रायपुर। बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गिधाली में एक व्यक्ति के घर से 31 लाख 50 हजार रुपए मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डौंडीलोहारा थाना की टीम ने किसान के घर में दबिश देकर रुपयों को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि रुपये एक सूटकेस में रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक किसान का नाम नितेश कुमार धनकर बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि वह एक सामान्य किसान है। जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने उससे रकम के संबंध में पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस ने सारे पैसे जब्त कर मामले को इंकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है।